एक सप्ताह में फिर चालू होगा आइसीयू

खुशखबरी. मरीजों को भागलपुर व पटना के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात एक सप्ताह के अंदर मुंगेरवासियों को गहन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) की सेवा उपलब्ध हो जायेगी. इसके लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है. स्वास्थ्य विभाग 10 फरवरी को इसे चालू करने की तैयारी में है. ताकि आइसीयू के जरूरतमंद रोगियों को मुंगेर में […]

खुशखबरी. मरीजों को भागलपुर व पटना के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात

एक सप्ताह के अंदर मुंगेरवासियों को गहन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) की सेवा उपलब्ध हो जायेगी. इसके लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है. स्वास्थ्य विभाग 10 फरवरी को इसे चालू करने की तैयारी में है. ताकि आइसीयू के जरूरतमंद रोगियों को मुंगेर में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा सके और उन्हें गंभीर स्थिति में पटना व भागलपुर का चक्कर नहीं लगाना पड़े.
मुंगेर : सदर अस्पताल में बंद पड़े आइसीयू सेवा की खबर को लगातार प्रकाशित करने के बाद आखिरकार एक बार पुन: इसे चालू करने की तैयारी की जा रही है. इस बार आइसीयू को पुरुष नशा मुक्ति केंद्र में स्थानांतरित किया गया है. जहां कुल चार बेड लगाये गये हैं और संबंधित संयंत्र को फीट किया जा रहा और उसकी तकनीकी जांच भी चल रही है. इस वातानुकूलित गहन चिकित्सा कक्ष में जरूरतमंद चार रोगियों को एक बार में रखने की व्यवस्था है.
समाचार का हुआ असर: बंद पड़े आइसीयू को चालू करने के संबंध में प्रभात खबर द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित की जाती रही है. 1 फरवरी 2017 के अंक में ” कोमा मे पड़ा है आइसीयू ” शीर्षक खबर के प्रकाशन के बाद इसे चालू करने को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ किया गया. आइसीयू के सारे यंत्रों तथा पूरी व्यवस्था को नशामुक्ति केंद्र के पुरुष विभाग में शिफ्ट कर किया गया है. हालांकि यह भवन आइसीयू के लिए काफी बेहतर भी है़ यहां पर इमरजेंसी से मरीजों को अविलंब बिना किसी परेशानी के भरती किया जा सकता है़
अत्याधुनिक यंत्रों से लैस हुआ आइसीयू: गंभीर रोग या ट्रोमा की स्थिति में आये मरीज को बचाने के लिए आइसीयू को अत्याधुनिक यंत्रों से लैस किया गया है़ इसके लिए आइसीयू में वेंटीलेटर, इलेक्ट्रोनसीफेलोग्राफी, इइजी बॉक्स, डायलासिस, सेंट्रल लाइन, पल्स ऑक्सीटोमीटर, इंटरकर्नियल प्रेशर मॉनीटर, कंप्रेशन बूट्स, बेडसाइड मॉनीटर, आइवी पंपफीडिंग ट्यूब सहित और भी छोटी- छोटी मशीनें लगायी गयी है़ं जिसकी मदद से यहां पर मौजूद चिकित्सक गंभीर से गंभीर मरीजों को बचाने में सफल हो पायेंगे़
कहते हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने बताया कि 10 फरवरी को नये आइसीयू का उद्घाटन की तैयारी चल रही है़ इससे जिले वासियों को गहन चिकित्सा का लाभ मिलना आरंभ हो जायेगा़ यहां के मरीजों को भागलपुर तथा पटना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा़ आइसीयू ड्यूटी में लगाये जाने वाले चिकित्सकों तथा मेडिकल स्टाफों का रोस्टर तैयार किया जा रहा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >