मरीजों की सुविधा के लिए लगाये गये हैं अत्याधुनिक संयंत्र

तीन बार हो चुका है आइसीयू का उद्घाटन मुंगेर : मुंगेर सदर अस्पताल में पिछले एक दशक में तीन बार आइसीयू का उद्घाटन किया जा चुका है. लेकिन यह चालू नहीं हो पाया. इस बार मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त नवीन चंद्र झा एवं जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह इसे हर हाल में चालू करना चाहते हैं. […]

तीन बार हो चुका है आइसीयू का उद्घाटन

मुंगेर : मुंगेर सदर अस्पताल में पिछले एक दशक में तीन बार आइसीयू का उद्घाटन किया जा चुका है. लेकिन यह चालू नहीं हो पाया. इस बार मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त नवीन चंद्र झा एवं जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह इसे हर हाल में चालू करना चाहते हैं. पूर्व में 27 फरवरी 2015 को तत्कालीन जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने आइ अस्पताल के समीप आइसीयू का उद‍्घाटन किया था. किंतु बदहाल व्यवस्था के कारण वह चालू नहीं हो पाया. गत वर्ष प्रमंडलीय आयुक्त ने अपने निरीक्षण के दौरान इस बात पर गंभीर चिंता जतायी थी कि मुंगेर मुख्यालय में पूरी व्यवस्था रहने के बावजूद आइसीयू काम नहीं कर रहा. लोगों में उम्मीद है कि इस बार यहां के लोगों को आइसीयू का लाभ मिलेगा और उन्हें गभीर स्थिति में पटना व भागलपुर दौड़ लगाने से भी निजात मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >