जिले से हटाया जा सकता है एफसीआइ गोदाम

मुंगेर : प्रमंडलीय मुख्यालय मुंगेर से भारतीय खाद्य निगम का गोदाम हटाया जा रहा है. आधिकारिक तौर पर भले ही इसकी घोषणा नहीं की जा रही. लेकिन एक साथ 29 चतुर्थवर्गीय कर्मचारी (लोड-अनलोड करने वाला मजदूर) का तबादला कर दिया गया है. फलत: मुंगेर के सफियाबाद स्थित एफसीआइ गोदाम में कोई मजदूर नहीं है. माना […]

मुंगेर : प्रमंडलीय मुख्यालय मुंगेर से भारतीय खाद्य निगम का गोदाम हटाया जा रहा है. आधिकारिक तौर पर भले ही इसकी घोषणा नहीं की जा रही. लेकिन एक साथ 29 चतुर्थवर्गीय कर्मचारी (लोड-अनलोड करने वाला मजदूर) का तबादला कर दिया गया है. फलत: मुंगेर के सफियाबाद स्थित एफसीआइ गोदाम में कोई मजदूर नहीं है. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इसे मुंगेर से हटा कर मोकामा में शिफ्ट कर दिया जायेगा.
एक साथ 29 कर्मचारियों का तबादला
एफसीआइ गोदाम में 29 चतुर्थवर्गीय कर्मचारी कार्यरत थे. जो अनाज की बोरी को लोड व अनलोड करने का काम करते थे. यह गोदाम भागलपुर जिला से संचालित होता है. पिछले सप्ताह सफियाबाद स्थित एफसीआइ गोदाम में कार्यरत सभी 29 मजदूर श्रेणी के कर्मचारियों को मुजफ्फरपुर स्थानांतरित कर दिया गया. जिसके कारण यहां एक भी मजदूर नहीं बचा. इस गोदाम में सिर्फ मैनेजर व क्लर्क स्तर के कर्मचारी शेष बचे हैं.
एफसीआइ हटाने की हो रही साजिश : सफियाबाद में वर्षों से भारतीय खाद्य निगम का गोदाम है.जहां अनाज का भंडारण किया जाता है. यहीं से जिले के विभिन्न हिस्सों के साथ ही दूसरे जिलों में राज्य खाद्य निगम को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है. लेकिन एक साजिश के तहत इसे मुंगेर से हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. क्योंकि गोदाम में प्रबंधक व क्लर्क के साथ ही मजदूर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. यही मजदूर लोड-अनलोड का काम करता है. जब मजदूर ही नहीं रहेगा तो फिर अनाज के बोरियों का लोडिंग व अनलोडिंग कैसे होगा. वैसे इस संदर्भ में आधिकारिक तौर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है. गोदाम के बंद होने से मुंगेर में बाहर से खाद्यान्न लाने की भी समस्या उत्पन्न होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >