महाधरना को सफल बनाने के लिए राजद की बैठक

हवेली खड़गपुर : 28 दिसंबर को नोटबंदी के खिलाफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर जिला मुख्यालय में आयोजित धरना को सफल बनाने के लिए शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष विपिन खिरहरी ने की. बैठक में जिला मुख्यालय में आयोजित धरना में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं […]

हवेली खड़गपुर : 28 दिसंबर को नोटबंदी के खिलाफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर जिला मुख्यालय में आयोजित धरना को सफल बनाने के लिए शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष विपिन खिरहरी ने की. बैठक में जिला मुख्यालय में आयोजित धरना में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया. मौके पर राजद जिला उपाध्यक्ष विष्णुदेव बिंद, नगर अध्यक्ष पंकज यादव, दिवाकांत दिवाकर, योगेश्वर गोस्वामी, बाबूलाल हांसदा, अजीत कुमार, विजय यादव, रामविलास, उमेश हेम्ब्रोम मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >