ऋषिकुंड में स्नान के दौरान डूबने से बच्ची की मौत

मृत बच्चे के साथ परिजन. बरियारपुर : ऋषिकुंड स्थित गर्म जल के कुंड में स्नान करने के दौरान डूबने से एक बच्ची की मंगलवार को मौत हो गयी. बच्ची बरियारपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान निवासी विपीन कुमार की छह वर्षीय पुत्री राशि कुमारी थी. बताया जाता है कि विपिन कुमार अपनी पत्नी विनीता देवी, पुत्र […]

मृत बच्चे के साथ परिजन.

बरियारपुर : ऋषिकुंड स्थित गर्म जल के कुंड में स्नान करने के दौरान डूबने से एक बच्ची की मंगलवार को मौत हो गयी. बच्ची बरियारपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान निवासी विपीन कुमार की छह वर्षीय पुत्री राशि कुमारी थी. बताया जाता है कि विपिन कुमार अपनी पत्नी विनीता देवी, पुत्र विश्वजीत कुमार व पुत्री राशि के साथ गर्म जल में स्नान करने के लिए आये. सभी गर्म जल के कुंड में स्नान करने लगे. जब परिजनों का ध्यान टूटा तो राशि को ढूंढ़ने लगे. 10-15 मिनट ढूढ़ने के बाद कुंड में बच्ची को देखा गया और उसे पानी से निकाल कर पीएचसी बरियारपुर लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >