हवेली खड़गपुर : शामपुर थाना पुलिस ने लूटकांड के फरारी अभियुक्त जगतपुरा के अभिषेक कुमार को बढौना के वासुकी मंडल के घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह जानकारी शामपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 16 दिसम्बर को गश्ती के दौरान बढौना के समीप लूटकांड का मास्टर माइंड गंगटा निवासी प्रिंस कुमार को दो देशी कट्टा व छ: जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था
और उसकी मोटर साइकिल संख्या बीआर 08 सी /1418 को बरामद किया गया था. दो अभियुक्त भागने में सफल रहा था. उसमें जगतपुरा निवासी अभिषेक कुमार भी था. जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. दूसरी ओर दुष्कर्म की शिकार बच्ची को क्लनिक में छिपा कर इलाज करने वाले प्राइवेट चिकित्सक डॉ विनोद कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
