सड़क निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

बरियारपुर : ऋषिकुंड विकास मंच ने राष्ट्रीय राजमार्ग 80 काली स्थान बरियारपुर से तरबन्ना तक सड़क निर्माण को लेकर मंच के संयोजक मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री, ग्रामीण कार्य मंत्री एवं प्रमंडलीय आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जायेगा. यदि […]

बरियारपुर : ऋषिकुंड विकास मंच ने राष्ट्रीय राजमार्ग 80 काली स्थान बरियारपुर से तरबन्ना तक सड़क निर्माण को लेकर मंच के संयोजक मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री, ग्रामीण कार्य मंत्री एवं प्रमंडलीय आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जायेगा.

यदि मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया तो आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी कई बार पैदल यात्रा, धरना प्रदर्शन तक किया गया. लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. उन्होंने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जल्द ही सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाय. अन्यथा आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >