कार्रवाई. छापेमारी के दौरान संचालक फरार
मुंगेर : मुफस्सिल थानाध्यक्ष का पद संभालते ही अवर निरीक्षक राजीव कुमार ने मंगलवार को अवैध आग्नेयास्त्र निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. उनके नेतृत्व में मिर्जापुर बरदह गांव में छापेमारी कर घरों में संचालित किये जा रहे दो मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया गया. जबकि हथियार निर्माता व कारोबारी भागने में सफल रहा. इस छापेमारी में पुलिस ने कई अर्धनिर्मित आग्नेयास्त्र एवं हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये हैं.
पुलिस अधीक्षक अशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. बरदह गांव निवासी मो शहबाज व मो जियाउद्दीन के घर छापेमारी की. इस दौरान दो मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया गया. जबकि घर में बने तहखाने से 2 अर्धनिर्मित पिस्टल, 3 वेश मशीन,
1 ड्रील मशीन, 14 अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन, 2 मैगजीन फार्मा, 2 अर्धनिर्मित पिस्टल बॉडी, 1 स्लाइडर, 3 बैरल सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये. उन्होंने बताया कि ये लोग हथियार बनाने के बाद उपकरण व तैयार हथियार को तहखाना में छिपा कर रखता है. जब हथियार बनाने का होता था तब बाहर निकाल लेता था. पुलिस को देखते ही दोनों गृह स्वामी व कारीगर फरार हो गया. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. छापेमारी में अनि बलराम देव लाल, एएसआइ उमाशंकर सिंह व जवान शामिल थे.
बरामद हथियार व निर्माण के सामान के साथ एसपी.
सात साल कारावास की मिली सजा
मिनीगन फैक्टरी संचालन का मामला
