सुरजा हत्याकांड में अब भी पांच नामजद फरार

आधे दर्जन से अधिक अपराधियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लगातार हो रही छापेमारी: एसपी मुंगेर : शातिर सुरजा उर्फ झरकहवा हत्याकांड में पांच नामजद आज भी पुलिस गिरफ्तर से बाहर है. हालांकि कांड के आधे दर्जन से अधिक अपराधियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. कुछ अपराधियों को पुलिस […]

आधे दर्जन से अधिक अपराधियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लगातार हो रही छापेमारी: एसपी
मुंगेर : शातिर सुरजा उर्फ झरकहवा हत्याकांड में पांच नामजद आज भी पुलिस गिरफ्तर से बाहर है. हालांकि कांड के आधे दर्जन से अधिक अपराधियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. कुछ अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. एसपी आशीष भारती ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी रही है. विदित हो कि 14 नवंबर को अपराधियों ने विजय सिनेमा हाल में घुस कर सुरजा उर्फ झरकहवा को गोलियों से भून डाला था. इस मामले में घोषीटोला निवासी उसकी मां मीना देवी के बयान पर 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. नामजद दो षडयंत्रकर्ता शातिर पवन मंडल व सुदर्शन यादव को इस कांड में रिमांड किया गया है.
जबकि धरमा यादव, चिंटू साव को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि दबिश के कारण ही कांड के नामजद नीरज यादव, छोटू राम, हीरो यादव, सुब्बा मंउल, अनिकेत उर्फ शेरू, प्रिंस सिंह, शंभु यादव, कमल यादव, बैगन यादव एवं हेमंत सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. सुरजा हत्याकांड में आज भी पांच अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. फरार चल रहा गोलू राम पवन मंडल का दाहिना हाथ है, जो उसके इशारे पर हत्याकांडों को अंजाम देता है. जबकि राजद नेता गुड्डा शर्मा, बिट्टू तांती, घोष यादव एवं सन्नी यादव की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही है.
तीन अपराधियों ने स्वीकारी संलिप्तता
एसपी आशीष भारती ने कहा कि गिरफ्तार चिंटू साव ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है. जबकि आत्मसमर्पण कर जेल गये नीरज यादव एवं छोटू राम को 3 दिसंबर को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की. इसमें दोनों अपराधियों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >