वेल्डिंग ब्लॉक में फंसी रही डीआरएम की स्पेशल ट्रेन

निरीक्षण. जमालपुर-धनौरी रेलखंड पर चल रहा था काम जमालपुर : जमालपुर-किऊल रेलखंड के दशरथपुर एवं धरहरा रेलवे स्टेशनों के बीच सोमवार को मालदा के डीआरएम की स्पेशल ट्रेन देर तक फंसी रही. दोनों रेलवे स्टेशनों के बीच जहां 12:30 से 13:30 बजे तक वेल्डिंग ब्लॉक लिया गया था. वहीं उस वक्त डीआरएम मोहित सिन्हा अपने […]

निरीक्षण. जमालपुर-धनौरी रेलखंड पर चल रहा था काम

जमालपुर : जमालपुर-किऊल रेलखंड के दशरथपुर एवं धरहरा रेलवे स्टेशनों के बीच सोमवार को मालदा के डीआरएम की स्पेशल ट्रेन देर तक फंसी रही. दोनों रेलवे स्टेशनों के बीच जहां 12:30 से 13:30 बजे तक वेल्डिंग ब्लॉक लिया गया था. वहीं उस वक्त डीआरएम मोहित सिन्हा अपने डीविजन के लगभग सभी ब्रांच ऑफिसरों के साथ जमालपुर-धनौरी रेलखंड के सभी स्टेशनों का निरीक्षण करने गये हुए थे.
ब्लॉक के कारण डीआरएम की स्पेशल ट्रेन धरहरा रेलवे स्टेशन पर 13:15 बजे से अनावश्यक रुकी रही. बाद में ब्लॉक वापस लेने के उपरांत उनका स्पेशल ट्रेन दशरथपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर लगभग 14:20 बजे जमालपुर पहुंची. हालांकि तकनीकी कारणों से रेलवे में सक्षम अधिकारियों द्वारा ब्लॉक लेना एक सामान्य बात है. परंतु कुछ रेल यात्रियों का कहना था कि ब्लॉक लेने के तय समय के बाद तक कार्य जारी रहने के कारण अक्सर रेल यात्रियों को परेशानी होती रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >