घर से बाहर फेंका सामान अपराध. कब्जा को लेकर दबंगों ने दिनदहाड़े की मारपीट

सड़क जाम करते पीड़ित एवं घर के बाहर फेंका समान के साथ युवक. मुंगेर शहर के बड़ा बाजार में रविवार को दिनदहाड़े घर कब्जा को लेकर दबंगों ने हरि नारायण जायसवाल के घर हमला कर दिया. उसके छोटे भाई की पिटाई करते हुए घर के सामान को बाहर फेंक दिया. इसके विरोध में परिजनों ने […]

सड़क जाम करते पीड़ित एवं घर के बाहर फेंका समान के साथ युवक.

मुंगेर शहर के बड़ा बाजार में रविवार को दिनदहाड़े घर कब्जा को लेकर दबंगों ने हरि नारायण जायसवाल के घर हमला कर दिया. उसके छोटे भाई की पिटाई करते हुए घर के सामान को बाहर फेंक दिया. इसके विरोध में परिजनों ने सड़क जाम किया.
मुंगेर : शहर के बड़ी बाजार स्थित एक घर में रविवार को कुछ दबंगों ने अचानक हमला बोल दिया़ घर में रखे सामान को फेंकने लगे तथा घर में रह रहे लोगों को अविलंब घर खाली करने को कहा़ जब घर में रह रहे लोगों ने इसका विरोध किया तो जगदीश नारायण जायसवाल नामक युवक की पिटाई कर दी. इससे वह घायल हो गया.
बताया जाता है कि बड़ी बाजार लाल कोठी के समीप एक मकान में वीरु कुमार किराये पर लिये गये कमरे में सिलाई के दुकान का उद्घाटन करने की तैयारी कर रहा था़ इसी बीच रविवार की दोपहर वहां दबंगों ने यह कहते हुए घर में प्रवेश किया कि यह मकान उसने खरीद लिया है. मकान में रह रहे मालिक निर्मला देवी के पुत्रों हरिनारायण जायसवाल व जगदीश नारायण जायसवाल का कहना था कि यह मकान उनके पूर्वज का है और वे इसकी रसीद कटाते रहे हैं. जबकि मकान कब्जा करने पहुंचे लोगों का कहना था कि हरि नारायण के पिता से ही उसने मकान खरीद लिया है. दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जगदीश जायसवाल के घर में रखे समानों को बाहर फेंक दिया और तत्काल उन लोगों से घर खाली करने को कहा. विरोध करने पर जगदीश की पिटाई भी की गयी.
पीड़ितों ने किया सड़क जाम
इस घटना का विरोध करते हुए हरि नारायण के परिजनों ने लाल कोठी के समीप सड़क पर बास-बल्ला डाल कर रोड जाम कर दिया. साथ ही वे लोग खुद सड़क पर लेट गये. इसके कारण इस मार्ग से वाहनों का आवागमन ठप हो गया. बाद में कोतवाली थाना पुलिस ने पहुंच कर जाम हटाया. पीड़ित परिवारों का कहना है कि कोतवाली पुलिस द्वारा ही मकान में ताला लगा दिया है. उन लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से उसके मकान के कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है.
कहते हैं थानेदार
मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है़ पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत करा दिया. दोनों पक्षों को जमीन के कागजात ले थाना पर बुलाया गया है़
श्रीराम चौधरी, थानाध्यक्ष, कोतवाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >