जमालपुर : जमालपुर फुटबॉल लीग आगामी पांच दिसंबर सोमवार से आरंभ होगा. जमालपुर स्पोर्टस एसोसिएशन (जेएसए) के मैदान में आयोजित इस वर्ष के लीग में आसपास की कुल आठ टीमें शामिल होगी. इस बात की जानकारी आयोजन समिति के बीपी ढकाल, संजय कुमार सिंह, कृष्णानंद, परवीन शंकर सिंह,
चित्तरंजन मंडल, सुजीत कुमार गुप्ता, मृत्यंजय सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि आरआर इलेवन स्टार, आरआर स्पोर्टिंग क्लब फुलका, रेलवे रिक्रियेशन मेकनिकल जमालपुर, आरआर रामपुर, आरआर नौवागढ़ी, आरआर रैनबो फुटबॉल क्लब फुलका मुख्य रूप से लगी में शामिल होगी.
