थोक सब्जी विक्रेता कर रहे हैं विरोध तीन दिसंबर को बंद रहेगी सब्जी मंडी

मुंगेर : जिला स्कूल में चल रहे थोक सब्जी मंडी को छह दिसंबर तक सफियाबाद बाजार समिति में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है. लेकिन थोक सब्जी विक्रेता व्यवसायी संघ ने बैठक कर सफियाबाद बाजार समिति जाने से इनकार किया है. थोक विक्रेता निगम के निर्णय का विरोध करते हुए मुंगेर स्थापना दिवस 3 […]

मुंगेर : जिला स्कूल में चल रहे थोक सब्जी मंडी को छह दिसंबर तक सफियाबाद बाजार समिति में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है. लेकिन थोक सब्जी विक्रेता व्यवसायी संघ ने बैठक कर सफियाबाद बाजार समिति जाने से इनकार किया है. थोक विक्रेता निगम के निर्णय का विरोध करते हुए मुंगेर स्थापना दिवस 3 दिसंबर को मुंगेर में सब्जी मंडी को बंद रखने की घोषणा की है. सचिव शाहिद अख्तर उर्फ गुड‍्डु राइन ने कहा है कि या तो प्रशासन पूरबसराय बसंती तालाब में स्थल उपलब्ध कराये या फिर जिला स्कूल में रहने दे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >