शराब के अवैध कारोबार का विरोध, रोड जाम

चुआबाग के समीप रोड जाम करते लोग . मुंगेर : बिहार में शराबबंदी को लेकर जनता जागरूक हो चुकी है. अब किसी भी कीमत पर शराब के कारोबार को लोग देखना पसंद नहीं कर रहे. मुंगेर शहर के लल्लू पोखर में चल रहे अवैध शराब के कारोबार की सूचना देने के बावजूद जब कासिम बाजार […]

चुआबाग के समीप रोड जाम करते लोग .

मुंगेर : बिहार में शराबबंदी को लेकर जनता जागरूक हो चुकी है. अब किसी भी कीमत पर शराब के कारोबार को लोग देखना पसंद नहीं कर रहे. मुंगेर शहर के लल्लू पोखर में चल रहे अवैध शराब के कारोबार की सूचना देने के बावजूद जब कासिम बाजार पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो गुरुवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. लोग सड़क पर उतर कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और चूआबाग मोड़ के समीप मुंगेर-पटना मार्ग को जाम कर दिया. जिसके कारण दो घंटे तक इस मार्ग में वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा. जाम कर रहे महिला-पुरुष काफी आक्रोशित थे और पुलिस पर कारोबारियों से मिले होने का आरोप लगा रहे थे. वार्ड पार्षद चंदन कुमार सहनी, नारायण सहनी, चंद्रशेखर सहनी, प्रकाश, विकास कुमार, बंदना देवी,
फूलन देवी, सूलो सहनी ने बताया कि गांव के कामा स्थान मंदिर में जहां विदेशी व देशी शराब बेचा जाता है. वहीं महुआ शराब व ताड़ी भी बेचा जा रहा. लोगों का कहना था कि वे लोग कई बार इसकी सूचना कासिम बाजार थाना पुलिस को दी है. लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की. पुलिस पर शराब के अवैध कारोबारियों से मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया. वार्ड पार्षद चंदन का कहना था कि ग्रमीण बुधवार की शाम कामा स्थान जाकर कारोबारियों को मंदिर में शराब-ताड़ी बेचना बंद करने के लिए जब दबाव दिया तो वे लोग गाली-गलौज करने लगे और पिस्तौल निकाल कर गोली मारने की भी धमकी देने लगे. साथ ही मारपीट भी की. फलत: बाध्य होकर आज प्रात: सड़क पर उतरना पड़ा. जाम के दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी भी की. बाद में पुलिस व प्रशासनिक हस्तक्षेप से जाम हटाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >