बंद कमरे से चार लाख के सामान की चोरी

मुंगेर : शहर के पूरबसराय ओपी के समीप किराये के मकान में रह रहे किरायेदार के बंद कमरे का ताला तोड़ अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपये के स्वर्णाभूषण तथा अन्य कीमती सामानों की चोरी करने का मामला प्रकाया में आया है़ इस मामले को लेकर किशोर कुमार ने पूरबसराय ओपी में अज्ञात के विरुद्ध चोरी […]

मुंगेर : शहर के पूरबसराय ओपी के समीप किराये के मकान में रह रहे किरायेदार के बंद कमरे का ताला तोड़ अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपये के स्वर्णाभूषण तथा अन्य कीमती सामानों की चोरी करने का मामला प्रकाया में आया है़ इस मामले को लेकर किशोर कुमार ने पूरबसराय ओपी में अज्ञात के विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़

प्राप्त समाचार के अनुसार, एक निजी इंश्योरेंस कंपनी कर्मी किशोर कुमार अपने परिवार के साथ पूरबसराय ओपी के समीप बृजमोहन कुमार सिन्हा के मकान में किराये पर रहते हैं. वह कुछ दिन पूर्व अपना कमरा बंद कर छुट्टी पर चले गये थे. जब वापस अपने कमरे पर आये तो दरवाजे का ताला कटा हुआ था. कमरे के अंदर जाने पर सभी समान बिखरे पड़े थे.
जब उसने अपने सामान को ढ़ूंढ़ना शुरू किया तो कमरे में रखा गया एक लाख साठ हजार रुपये कीमत के सोने के तीन चेन, एक लाख रुपये के कीमत की पांच सोने की हीरा जड़ित अंगूठी, 65 हजार रुपये का कान का एक जोड़ी टॉप, कंपनी द्वारा मिला हुआ एक टैब व वैक्युम क्लिनर मशीन गायब पाया़ उसने मामले की जानकारी पूरबसराय ओपी को देते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है़
निजी इंश्योरेंस कंपनी कर्मी किशोर कुमार के यहां हुई चोरी
बृजमोहन कुमार सिन्हा के मकान में किराये पर रहते हैं किशोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >