कट्टा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

जमालपुर : जमालपुर थाना पुलिस के गश्ती दल ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटर साइकिल सवार दो युवकों को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों युवक धरहरा थाना क्षेत्र के इटवा गांव का निवासी है तथा उनमें से एक हत्या का आरोपी है.समाचार के अनुसार शनिवार […]

जमालपुर : जमालपुर थाना पुलिस के गश्ती दल ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटर साइकिल सवार दो युवकों को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों युवक धरहरा थाना क्षेत्र के इटवा गांव का निवासी है

तथा उनमें से एक हत्या का आरोपी है.समाचार के अनुसार शनिवार की दोपहर जमालपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हथियार लेकर दो युवक धरहरा की ओर जाने वाले हैं. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने सूचना पाते ही कई स्थानों पर पुलिस की जांच दल को लगा दिया. और जमालपुर की ओर से धरहरा जाने वाले मार्गों पर सघन जांच आरंभ कर दिया गया. इसी बीच लाल रंग की अपाची मोटर साइकिल बीआर 08-एफ 1216 पर सवार दो युवक जमालपुर रेलवे स्टेशन की ओर से आते देखा बया.

छह नंबर गेट पर तैनात गश्ती दल को देख कर दोनों खिसकने का प्रयास करने लगा, परंतु जवानों ने उन्हें दबोच लिया. तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया. गिरफ्तार युवकों में धरहरा थाना के इटवा गांव निवासी कृष्ण किशोर राम का पुत्र नकुल कुमार तथा वहीं के निवासी राधे राम का पुत्र राम प्रवेश कुमार शामिल है. इस संबंध में अंचल निरीक्षक सकलदेव यादव ने बताया कि नकुल कुमार पूर्व में भी धरहरा थाना हत्या कांड संख्या 168/15 का नामजद आरोपी है

तथा पिछले दिनों ही जेल से बाहर निकला था. उन्होंने बताया कि विगत 28 नवंबर को इस्ट कॉलोनी के बड़ी आशिकपुर निवासी आरपीएफ कर्मी चंडी तांती के पुत्र किशन कुमार की हत्या हत्या कर दी गई थी तथा शव को रेल पटरी के पास फेंक कर उसे आत्महत्या साबित करने की कोशिश की गई थी, परंतु पुलिसिया जांच में यूडी मामला को हत्या में बदला गया था. पुलिस पता लगा रही है कि कहीं वह फिर कोई अपराध करने के फिराक में तो नहीं था. उधर आरोपी नकुल ने बताया कि उसने देशी कट्टा अपने एक मित्र से पंद्रह सौ रुपये में खरीदा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >