खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने से हुआ हादसा
मुंगेर के शीतलपुर गांव की घटना
मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में शनिवार को खाना बनाने के दौरान लगी आग में झुलस कर जहां मासूम की मौत हो गयी. वहीं पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गये. दोनों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.
बच्चे को गोद में लेकर बना रही थी खाना : सदर प्रखंड के शीतलपुर गांव निवासी बटेश्वर प्रसाद सिंह की बहू श्वेता सिंह उर्फ शिल्पी कुमारी शनिवार को अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे जन्मजय कुमार को गोद में लेकर खाना बना रही थी. इसी दौरान गैस लिक हुआ और आग श्वेता की साड़ी में पकड़ गयी. चीख-पुकार सुन कर श्वेता के पति आर्मी जवान राहुल कुमार दौड़ कर किचन में गये और पत्नी व बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे लोग बुरी तरह झुलस गये थे.
झुलसने से बच्चे…
ग्रामीणों ने तीनों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया. जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी. बुरी तरह झुलसे राहुल व श्वेता को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. मासूम की मौत के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
