अगलगी से आठ घर जले लाखों की संपत्ति की क्षति

बरियारपुर : बरियारपुर प्रखंड के गंगा पार पंचायत के झौवा बहियार के गढिया चौक के समीप गुरुवार की अहले सुबह आठ घर आग की चपेट में आकर जल गये. इस अगलगी की घटना में 70 हजार रुपये नगद, कपड़े, बरतन, अनाज सहित अन्य समान जलकर राख हो गये. बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह […]

बरियारपुर : बरियारपुर प्रखंड के गंगा पार पंचायत के झौवा बहियार के गढिया चौक के समीप गुरुवार की अहले सुबह आठ घर आग की चपेट में आकर जल गये. इस अगलगी की घटना में 70 हजार रुपये नगद, कपड़े, बरतन, अनाज सहित अन्य समान जलकर राख हो गये. बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह कपिलदेव साव के घर में जल रही डिबिया से आग लगी.

धीरे-धीरे आठ घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें कपिलदेव साव, बासो साव, मनोज साव, धुरखेली साव, कुंगो साव, रंजीत साव, जयजयराम साव एवं पार्वती देवी के खपरैल के घर आग की चपेट में आ गये. कुंगो साव ने बताया कि वह अपनी बहन के की शादी के लिए 40 हजार रुपये रखे थे जो आग में राख हो गये. उसकी बहन की शादी 20 नवंबर को तय है. अगलगी की सूचना बरियारपुर के अंचलाधिकारी मुकुल को दी गयी. उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुसार राहत व राशि उपलब्ध करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >