लक्ष्य से कोसों दूर परिवार नियोजन कार्यक्रम

पिछले सात महीने में मात्र 10.52 प्रतिशत महिला-पुरुषों का हुआ बंध्याकरण, सदर अस्पताल फिसड्डी मुंगेर : विशेषज्ञों द्वारा देश के विकास में बढ़ती जनसंख्या को भी एक बड़ा रोड़ा माना गया है़ जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने परिवार नियोजन कार्यक्रम चला रखा है. इसके लिए सरकार प्रत्येक वर्ष लाखों रुपये खर्च करती है़ […]

पिछले सात महीने में मात्र 10.52 प्रतिशत महिला-पुरुषों का हुआ बंध्याकरण, सदर अस्पताल फिसड्डी

मुंगेर : विशेषज्ञों द्वारा देश के विकास में बढ़ती जनसंख्या को भी एक बड़ा रोड़ा माना गया है़ जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने परिवार नियोजन कार्यक्रम चला रखा है. इसके लिए सरकार प्रत्येक वर्ष लाखों रुपये खर्च करती है़ किंतु मुंगेर जिले में इस योजना के प्रति स्वास्थ्य महकमा शायद दिलचस्प नहीं दिख रही. हाल यह है कि चालू वित्तीय वर्ष का सात महीना बीत जाने पर लक्ष्य का मात्र 10.52 प्रतिशत ही बंध्याकरण हो पाया है़ वहीं इसमें सदर अस्पताल की भागीदारी नगण्य है. परिवार नियोजन जैसे कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य समिति यदि इसी तरह उदासीन बनी रही तो लक्ष्य को पूरा कर पाना बेहद मुश्किल होगा़
लक्ष्य से कोसों दूर परिवार नियोजन कार्यक्रम: चालू वित्तीय वर्ष में स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर को कुल 14,773 महिला-पुरुषों के बंध्याकरण व नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित किया है़ किंतु चालू वित्तीय वर्ष का सात महीना बीत जाने के बावजूद जिले भर में अक्तूबर माह तक मात्र 1555 महिला-पुरुषों का बंध्याकरण व नसबंदी हो पाया है़ जो न सिर्फ सरकारी अस्पतालों द्वारा किया गया है, बल्कि जिले के प्राइवेट नर्सिंग होमों द्वारा किया गया है़ चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले सात महीने में लक्ष्य का मात्र 10.52 प्रतिशत ही कार्य हो पाया है़ हैरानी की बात यह है कि जिस सदर अस्पताल पर जिले भर का दारोमदार रहता है, वहां अक्टूबर माह तक मात्र 172 महिला-पुरुषों का ही बंध्याकरण व नसबंदी कर पाया है जो इस सुनहरे कार्यक्रम के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.
कहते हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने बताया कि ठंड का मौसम आ चुका है़ अब परिवार नियोजन कार्यक्रम में गति आयेगी़ अधिकांश लोग ठंड में ही बंध्याकरण व नसबंदी करवाते हैं.
अक्तूबर तक मात्र 1555 महिला-पुरुषों का नियोजन
7 महीने में 1555 बंध्याकरण
महीना जिले भर में सदर अस्पताल में
अप्रैल 196 31
मई 123 12
जून 83 7
जुलाई 347 45
अगस्त 165 12
सितंबर 349 32
अक्टूबर 282 33

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >