श्रद्धालुओं ने गंगा में लगायी डुबकी

श्रद्धा. कार्तिक पूर्णिमा पर मुंगेर के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर उमड़ी भीड़ कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को मुंगेर के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर-नारियों ने गंगा में डुबकी लगायी और पूजा-अर्चना की. साथ ही गरीबों के बीच यथाशक्ति दान भी किया़ मुंगेर : […]

श्रद्धा. कार्तिक पूर्णिमा पर मुंगेर के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर उमड़ी भीड़

कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को मुंगेर के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर-नारियों ने गंगा में डुबकी लगायी और पूजा-अर्चना की. साथ ही गरीबों के बीच यथाशक्ति दान भी किया़
मुंगेर : गंगा स्नान के लिए आयी श्रद्धालुओं की भीड़ से शहर के विभिन्न मार्गों में दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही़ श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी
अहले सुबह से ही गंगा स्नान के लिए कष्टहरणी घाट, बबुआ घाट, सोझी घाट, जहाज घाट, बेलबा घाट, तौफिर, सीताकुंड डीह, मनियारचक सहित अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालु पहुंचने लगे़ देखते ही देखते घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी़
कष्टहरणी घाट पर जहां पांव रखने की भी जगह नहीं मिल रही थी़ वहीं बबुआ घाट पर भी श्रद्धालुओं की भी भीड़ छंटने का नाम ही नहीं ले रहा था़ लोग स्नान करने के दौरान गहरे पानी में न चले जायें, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर घाटों की बैरिकेटिंग के साथ-साथ गोताखोरों को भी मौके पर तैनात कर दिया गया था़ गंगा में आस्था की डुबकी लगा कर श्रद्धालुओं विभिन्न शिवालयों व अन्य मंदिरों में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना भी की तथा मन्नतें मांगी़ गंगा घाटों के समीप सड़क किनारे भिखारियों को श्रद्धालुओं ने कपड़े, अन्न, खाद्य पदार्थ व पैसे दान में दिये़
दोपहर तक बनी रही जाम की स्थिति
गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर शहर के विभिन्न मार्गों में दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही़ किला के मुख्य द्वार से लेकर कष्टहरणी घाट तक दो पहिया व चार पहिया वाहनों की लाइनें लग गयी़ जैसे-जैसे लोग घाट की ओर बढ़ रहे थे, वैसे- वैसे जाम में इजाफा होते चला गया़ हालांकि गंगा घाट पर तैनात पुलिस बल लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ व जाम को नियंत्रण करने में लगे रहे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >