राजद नेता के पिता की हत्या मामले में पुलिस का हाथ खाली

मुंगेर : राजद नेता मदन यादव के पिता देवन यादव की हत्या के मामले में 36 घंटे बाद भी मुंगेर पुलिस का हाथ पूरी तरह खाली है. न तो पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा सकी है और न ही हत्यारों की पहचान हो पायी है. मृतक के परिजन कुछ भी बताने को तैयार […]

मुंगेर : राजद नेता मदन यादव के पिता देवन यादव की हत्या के मामले में 36 घंटे बाद भी मुंगेर पुलिस का हाथ पूरी तरह खाली है. न तो पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा सकी है और न ही हत्यारों की पहचान हो पायी है. मृतक के परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है. परिजन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जबकि स्थानीय लोगों का मानना है कि परिजनों के पास हत्यारों की पहचान है. बावजूद दहशत में हत्यारे का नाम नहीं बताया जा रहा. गुरुवार की देर रात अपराधियों ने हेरुदियारा बांध पर झोपड़ी में धाबा बोल कर देवन यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी. जबकि उसके पुत्र छोटू कुमार अपराधियों की गोली से घायल होकर जीवन व मौत से जूझ रहा है.

घटना के दो दिन गुजर गये. लेकिन पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है. क्षेत्र में चर्चा का बाजार गरम है. लोगों का मानना है कि राजद नेता मदन यादव का कई लोगों से ठेकेदारी को लेकर विवाद था. इधर पुलिस जमीनी मामला बता कर अनुसंधान कर रही है.

अज्ञात के खिलाफ कराया मामला दर्ज
हत्या के बाद मृतक के परिजन दहशत के साये में जी रहे है. पुलिस ने जब दबाव बनाया तो मृतक के पुत्र तेजनरायण यादव ने 6 अज्ञात के खिलाफ ममाला दर्ज कराया. लेकिन हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया. क्षेत्र में चर्चा है कि परिजन काफी डरे हुए है. क्योंकि पिता को हत्यारों ने मार दिया, जबकि एक भाई जिंदगी और मौत से पटना पीएमसीएच में जुझ रहा है. एएसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि हत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है. घटना में घायल छोटू कुमार का बयान लेने पुलिस पटना जायेगी. शीघ्र ही हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >