जमालपुर-रतनपुर के बीच पटरी क्षतिग्रस्त

परेशानी. एक घंटे तक रुकी रही विक्रमशिला जमालपुर-रतनपुर के बीच रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण गुरुवार को जमालपुर-भागलपुर रेल मार्ग पर विभिन्न ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस बीच कई ट्रेन आसपास के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रुकी रही. वहीं यात्री ट्रेनों की जानकारी लेने पूछताछ काउंटर पर जमे रहे. जमालपुर : जमालपुर […]

परेशानी. एक घंटे तक रुकी रही विक्रमशिला

जमालपुर-रतनपुर के बीच रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण गुरुवार को जमालपुर-भागलपुर रेल मार्ग पर विभिन्न ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस बीच कई ट्रेन आसपास के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रुकी रही. वहीं यात्री ट्रेनों की जानकारी लेने पूछताछ काउंटर पर जमे रहे.
जमालपुर : जमालपुर तथा रतनपुर रेलवे स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 354/00 पर रेल की पटरी को क्षतिग्रस्त पाया गया. जिसके बाद इस रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गयी. पूछताछ काउंटर से केवल इतना बताया जा रहा था कि फिलहाल कोई ट्रेन जमालपुर नहीं पहुंच रही है. इस बीच प्लेटाफॉर्म संख्या तीन पर 12368 डाउन आनंद विहार भागलपुर विक्रमशिला सुपर फास्ट एक्सप्रेस लगभग एक घंटा रुकी रही. यहां प्राप्त समाचार में बताया गया कि
13241 अप बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस कल्याणपुर रोड रेलवे स्टेशन पर, 13423 अप भागलपुर-अजमेरशरीफ एक्सप्रेस बरियारपुर रेलवे स्टेशन पर रोके रखा गया. दूसरी ओर ट्रेनों की आवाजाही रुक जाने के कारण यात्रियों को परेशान देखा गया. पूरे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गयी. हरेक यात्री अपनी ट्रेनों की जानकारी लेने को उतारू थे. इसके कारण 13419 अप भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस तथा 13410 डाउन जमालपुर मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >