मकान के वेंटिलेटर तोड़ कर लाखों की चोरी

जमालपुर : जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी दरियापुर इलाके में अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया. मकान मालिक छठ पूजा में शामिल होने असरगंज गया था. जब वह बुधवार की देर शाम यहां पहुंचा तो उसे चोरी की घटना की जानकारी मिली. पुलिस […]

जमालपुर : जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी दरियापुर इलाके में अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया. मकान मालिक छठ पूजा में शामिल होने असरगंज गया था. जब वह बुधवार की देर शाम यहां पहुंचा तो उसे चोरी की घटना की जानकारी मिली. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

समाचार के अनुसार पवन मंडल अपने ससुर के मकान में रह कर दुकानदारी करता है. उसका ससुर अपने पुत्र के साथ कहीं बाहर रहता है. पिछले दिनों वह असरगंज स्थित अपने घर पर छठ पूजा में शामिल होने के लिए गया हुआ था. इस बीच उसके मकान के वेंटिलेशन को उखाड़ कर अज्ञात चोरों ने मकान में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

पीड़ित ने बताया कि उसके दुकान के गल्ले में रखे गये करीब 32 हजार रुपये नकद, सोने का चैन एवं अन्य समानों की चोरी की गयी. उसने बताया कि चोर ने बड़े ही इत्मिनान के साथ संभवत: चोरी की घटना की है. इस बीच मकान के आलमारी तथा गोदरेज को तोड़ डाला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >