हिंदी प्रश्नमंच प्रतियोगिता में महर्षि अरविंद सदन को प्रथम स्थान

जमालपुर : ज्योति युगल सरस्वती शिशु मंदिर फुलका में गुरुवार को विद्यालय स्तरीय हिंदी प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नेतृत्व प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने किया. प्रतियोगिता में कक्षा तीन, चार तथा पांच के छात्र-छात्राओं को चार सदनों में विभाजित किया गया था. इसमें महर्षि अरविंद सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस सदन में […]

जमालपुर : ज्योति युगल सरस्वती शिशु मंदिर फुलका में गुरुवार को विद्यालय स्तरीय हिंदी प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नेतृत्व प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने किया. प्रतियोगिता में कक्षा तीन, चार तथा पांच के छात्र-छात्राओं को चार सदनों में विभाजित किया गया था. इसमें महर्षि अरविंद सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

इस सदन में कक्षा पांच की मुस्कान, कक्षा चार का आनंद ऋषिएवं कक्षा तीन की खुशी कुमारी शामिल थी. दूसरे स्थान पर लक्ष्मीबाई सदन रहा. इस सदन में कक्षा पांच का रोहित कुमार, कक्षा चार का नवीन आनंद राज तथा कक्षा तीन की सोनी कुमारी शामिल थी. वहीं तीसरे स्थान पर गौतम बुद्ध सदन रहा. जिसमें कक्षा चार का आदर्श एवं कक्षा तीन की परिधि शामिल थी. मौके पर प्रतिभा प्रवंचना, खुशी राज, अनिता देवी, कविता कुमारी, तथा मनोज कुमार मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >