काली पूजा में पुलिस बल की मांग

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में स्थापित मां काली की प्रतिमा के विसर्जन में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की व्यवस्था करने की मांग जिलाधिकारी से की गयी है. सैकड़ों की संख्या में हस्ताक्षिरत ज्ञापन इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा. जिसमें कहा कि पिछले 70-80 साल से हसनपुर […]

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में स्थापित मां काली की प्रतिमा के विसर्जन में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की व्यवस्था करने की मांग जिलाधिकारी से की गयी है.

सैकड़ों की संख्या में हस्ताक्षिरत ज्ञापन इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा. जिसमें कहा कि पिछले 70-80 साल से हसनपुर में मां काली की प्रतिमा स्थापित होती है और इस प्रतिमा को विसर्जन के पूर्व सीताकुंड मंदिर में आरती की जाती है. इस वर्ष क्षेत्र के लोग इस आरती समारोह में भाग लेने का निर्णय लिया है. इसलिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों की भावना एक श्रद्धा का सम्मान किया जाना चाहिए. ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र के मुकेश शर्मा, राजेश कुमार, पिंटू कुमार, अंकित कुमार, रमण कुमार सहित अन्य शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >