डीएम ने 20 लाभुकों के बीच 87.54 लाख ऋण का किया वितरण

समाहरणालय संवाद कक्ष में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत शुक्रवार को लाभुकों के लिए ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

मुंगेर. समाहरणालय संवाद कक्ष में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत शुक्रवार को लाभुकों के लिए ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीएम निखिल धनराज ने दो योजना के तहत कुल 48 लाभुकों में कुल 249.92 लाख रुपये के ऋणों की स्वीकृति व 20 लाभुकों को 87.54 लाख ऋण वितरण किया. डीएम ने पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत 10 लाभुकों को कुल 111.07 लाख रुपये और पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत 38 लाभुकों को कुल 138.85 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति दी, जबकि 20 लाभुकों को कुल 87.54 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि उद्योग को बढ़ावा देने व स्वरोजगार के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण प्रदान किया जा रहा है. जिस पर लाभुकों को सब्सिडी भी दी जा रही है. इसके तहत मिलने वाले ऋण का उपयोग केवल व्यवसाय के लिए ही करें. इससे आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और आत्मनिर्भर होंगे. इस अवसर पर सहायक उद्योग निदेशक, उद्योग विभाग, बिहार पटना, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधियों, उद्योग विभाग के पदाधिकारियों एवं योजना के अंतर्गत लाभान्वित युवक-युवतियों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >