मिनीगन फैक्टरियों का खुलासा हथियार संग दो कारीगर धराये

वर्ष 2014 में भी गिरफ्तार अशोक तांती जेल जा चुका है जबकि ओम प्रकाश चौधरी तीन बार जेल जा चुका है मुंगेर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंगापार झौआबहियार में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो मिनीगन फैक्टरी का उद‍्भेदन किया. छापेमारी में 1 निर्मित पिस्टल, 6 मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस के साथ ही […]

वर्ष 2014 में भी गिरफ्तार अशोक तांती जेल जा चुका है जबकि ओम प्रकाश चौधरी तीन बार जेल जा चुका है

मुंगेर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंगापार झौआबहियार में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो मिनीगन फैक्टरी
का उद‍्भेदन किया. छापेमारी में 1 निर्मित पिस्टल, 6 मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस के साथ ही अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये. पुलिस ने हथियार बनाते अशोक तांती एवं ओम प्रकाश चौधरी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुतुरखाना का रहने वाला है. एसपी आशीष भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुतुरखाना का हथियार कारीगर झौआबहियार में लगातार हथियार निर्माण का कार्य कर रहा है.
जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और दो मिनीगन फैक्टरी का उद‍्भेदन किया. जहां से 1 निर्मित नाइन एमएम पिस्टल, 6 मैगजीन, 3 अर्धनिर्मित पिस्टल, 5 अर्धनिर्मित मैगजीन, 3 बैरल, 1 ड्रील मशीन, 2 वेश मशीन, 5 जिंदा कारतूस एवं हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि वर्ष 2014 में भी गिरफ्तार अशोक तांती जेल जा चुका है. जबकि ओम प्रकाश चौधरी तीन बार जेल जा चुका है. बताया कि ये लोग हथियार बना कर किसे सफ्लाई करते हैं इसकी पूछताछ की जा रही है. छापेमारी में बरियारपुर थानाध्यक्ष अभिनव दूबे, अवर निरीक्षक सुनील कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >