विधि-व्यवस्था को ले करें टीम वर्क : आइजी

मुंगेर : भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुनील एम खौपड़े ने कहा कि दुर्गापुजा, मुहर्रहम एवं काली पूजा के दौरान विधि व्यवस्था चुस्त व दुरुस्त रखने के लिए टीम वर्क करें. ताकि उपद्रवी तत्वों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके. वे बुधवार को त्योहारों के मद्देनजर मुंगेर में पुलिस पदाधिकारियों की बैठक को संबांधित […]

मुंगेर : भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुनील एम खौपड़े ने कहा कि दुर्गापुजा, मुहर्रहम एवं काली पूजा के दौरान विधि व्यवस्था चुस्त व दुरुस्त रखने के लिए टीम वर्क करें. ताकि उपद्रवी तत्वों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके. वे बुधवार को त्योहारों के मद्देनजर मुंगेर में पुलिस पदाधिकारियों की बैठक को संबांधित कर रहे थे. मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक वरुण कुमार सिन्हा, एसपी आशीष भारती, एएसपी अभियान विभाष कुमार मुख्य रुप से मौजूद थे.

आइजी खौपड़े ने कहा कि त्योहारों के समय सोसल साइटों पर असामाजिक, शरारती एवं उपद्रवी तत्व तनावपूर्ण मैसेज भेजते हैं. जिससे सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो जाता है. ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस को टीम वर्क करने की जरूरत है. उन्होंने एसपी को निर्देश दिया कि वे टीम बना कर ऐसे साइटों के खिलाफ कार्रवाई करें. उन्होंने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों पर हुए कार्यों की समीक्षा की. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं मुहर्रम जुलूस को लेकर विशेष चर्चा हुई. आइजी ने कहा कि विर्सजन समिति द्वारा प्रतिमा विसर्जन की समय सारणी के अनुसार विसर्जन हो इस पर ध्यान रखा जाय.
एसपी ने बताया कि सीसीए 3 के तहत तीन अपराधी कांग्रेसी यादव, स्वीटी मंडल एवं एक अन्य के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है. जबकि सीसीए 12 के तहत तीन अपराधियों पर कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है. अब तक 1000 लोगों के खिलाफ 107 की कार्रवाई की गयी है. आइजी ने निर्देश दिया कि पूजा को देखते हुए संवेदनशील स्थानों का चयन कर वहां सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किये जाय. एसपी ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर जिला बल के साथ ही अर्ध सैनिक बलों को तैनात किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >