बरामद कारतूस के साथ एसपी व इनसेट में गिरफ्तार तस्कर.
जमालपुर : जमालपुर जुबली बेल चौक पर पुलिस ने सोमवार को दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया. उसके पास से 200 जिंदा कारतूस बरामद किया गया जो उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा था. गिरफ्तार तस्करों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह निवासी मो रब्बानी आलम व
200 जिंदा कारतूस…
कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज बाड़ा निवासी नैयर आलम शामिल हैं. एसपी आशीष भारती ने जमालपुर थाना में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की उत्तरप्रदेश से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस तस्करी कर मुंगेर लाया जा रहा है. जमालपुर पुलिस व एसटीएफ की टीम ने जुबली वेल चौक पर जाल बिछाया और संदेह के आधार पर दो युवकों को पकड़ा. जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से 20 पैकेट थ्री फिप्टीन का जिंदा कारतूस बरामद किया गया.
इसमें 200 पीस कारतूस थे. उन्होंने बताया कि तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यूपी के मऊ जिला से कारतूस लेकर मुंगेर आये थे. इसे वह अपराधियों के हाथों बेचने वाले थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में मो रब्बानी पहले भी मिनीगन फैक्टरी संचालन के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस गिरफ्तार तस्करों से लगातार पूछ ताछकर रही है. बरामद कारतूस के पैकेट पर रीम्ड कार्टिज, बुलेट लिखा हुआ है. जो किसी आर्म्स डीलर के नाम से निर्गत था. पुलिस यह पता लगा रही है कि बिना लाइसेंस के किस आधार पर यूपी में इन तस्करों को कारतूस दिया गया.
नहीं हो पायी पिस्टल व गोली की अदला-बदली : पुलिस ने गोली व पिस्टल की एक बड़ी डील को नाकाम कर दिया. गोली तो पुलिस ने बरामद कर लिया, लेकिन पुलिस टीम को देखते ही पिस्टल से भरा थैला लेकर तस्कर फरार हो गया. बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के मऊ जिला से कारतूस की एक बड़ी खेप लेकर मुंगेर का तस्कर आ रहा था. जमालपुर में यह तय किया गया था कि कारतूस लेकर आठ पिस्टल उत्तरप्रदेश भेजना था. जुबली वेल चौक के समीप अदला-बदली होनी थी.
लेकिन विक्रमशीला एक्सप्रेस ट्रेन से यूपी से गोली लेकर चले तस्कर को गुप्त सूचना पर एसटीएफ के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया. गोली तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह मुंगेर के एक व्यक्ति को गोली देता और उससे हथियार लेकर यूपी पहुंचाने वाला था. पुलिस ने जाल बिछाया और दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.
लेकिन उसके साथ चल रहा तीसरा हथियार तस्कर पुलिस को देख कर पीछे से ही फरार हो गया. गिरफ्तार मो रब्बानी और नैयर ने डिलिंग की सारी बातें स्वीकार कर ली. गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी.
जमालपुर जुबली बेल चौक पर पकड़ाये दाेनों तस्कर
युपी से लेकर आये थे मुंगेर
