डायरिया से पांच वर्षीय बालक की मौत

हवेली खड़गपुर : नगर पंचायत हवेली खड़गपुर के पूरब आजीमगंज कन्या मध्य विद्यालय के समीप एक 5 बर्षीय बालक की मौत डायरिया से हो गयी. मूसलाधार बारिश होने के कारण बालक ईशान का समुचित इलाज भी नहीं हो पाया. बालक के पिता अजय शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात उसके पुत्र ईशान कुमार अन्य […]

हवेली खड़गपुर : नगर पंचायत हवेली खड़गपुर के पूरब आजीमगंज कन्या मध्य विद्यालय के समीप एक 5 बर्षीय बालक की मौत डायरिया से हो गयी. मूसलाधार बारिश होने के कारण बालक ईशान का समुचित इलाज भी नहीं हो पाया. बालक के पिता अजय शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात उसके पुत्र ईशान कुमार अन्य दिनों की तरह खाना खाकर सोने गया. कुछ ही देर में उसे काफी उल्टी होने लगी. मूसलधार बारिश के कारण चिकित्सक के यहां ले जाने की सोच रहे थे कि देखते ही देखते बालक ने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर मृतकों के परिजन में कोहराम मचा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >