कनेक्शन देने में बीएसएनएल सक्षम नहीं

लोक लुभावन प्लान की मुंगेर में निकल रही हवा मुंगेर : भारत संचार निगम उपभोक्ताओं को लैंडलाइन कनेक्शन से जोड़ने के लिए अनेक लोक लुभावने प्लान तैयार किया है. लेकिन बीएएसएनएल की बदहाल व्यवस्था के कारण इसका लाभ न तो आम लोग उठा पा रहे और न ही निगम. आलम यह है कि बीएसएनएल ग्रामीण […]

लोक लुभावन प्लान की मुंगेर में निकल रही हवा
मुंगेर : भारत संचार निगम उपभोक्ताओं को लैंडलाइन कनेक्शन से जोड़ने के लिए अनेक लोक लुभावने प्लान तैयार किया है. लेकिन बीएएसएनएल की बदहाल व्यवस्था के कारण इसका लाभ न तो आम लोग उठा पा रहे और न ही निगम. आलम यह है कि बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्र तो दूर शहरी इलाके के आधे क्षेत्रों में भी लैंडलाइन कनेक्शन देने में सक्षम नहीं हो रहा. क्योंकि लैंडलाइन का केबुल ध्वस्त हो चुका है और उसे न तो व्यवस्थित किया जा रहा और न ही नया केबुल डाला जा रहा है. फलत: लैंडलाइन का 49 प्लान भी मुंगेर जिले में दम तोड़ रहा है.
अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड उपभोक्ताओं के दिल की आवाज बनकर आया है. 49 रुपये में लैंडलाइन कनेक्शन के साथ ही संडे को ऑलइंडिया फ्री कॉलिंग की सुविधा दे रहा है. 15 अगस्त 2016 से यह स्कीम लागू है. लेकिन इस सस्ते स्कीम की ओर लोगों का झुकाव नहीं हो रहा. बीएसएनएल के अधिकारी की माने तो पिछले एक माह में लगभग 100 नये कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं ने आवेदन दिया है. लेकिन अबतक कितने घरों में टेलीफोन की घंटी बजी है यह बताने में अधिकारी चुप्पी साध जाते हैं.
49 रुपये में पाये कनेक्शन : बीएसएनएल अपने लैंडलाइन उपभोक्ताओं की संख्या को बढ़ाने के लिए 49 रुपये में कनेक्शन दे रही है. जिसके तहत उपभोक्ताओं को रविवार को ऑल इंडिया फ्री बात होगी. वहीं सोमवार से शनिवार को रात्रि 9 बजे से सुबह 7 बजे तक फ्री बात की सुविधा प्रदान की जा रही है. वह भी सभी नेटवर्क पर. इससे जुड़ने के लिए उपभोक्ताओं नया कनेक्शन लेना होगा और पुराने उपभोक्ताओं को अपना प्लान बदलकर इस प्लान में जुड़ना होगा. जिसकी वैद्यता 6 माह की होगी. छह माह के बाद इसका मासिक रेंटल सामान्य हो जायेगा.
बीएसएनएल के तहत ब्रॉडबैंड की सेवा लेने वाले उपभोक्ता मात्र 249 रुपये में एक माह तक अनलिमिटेड डाटा का लाभ ले सकते हैं. इससे जहां नेट की स्पीड भी बढ़ जायेगी और 28 दिनों की बैद्यता के साथ इसका लाभ ले पायेंगे. यह स्कीम पुराने वाले उपभोक्ताओं के लिए भी लागू है. जबकि नये लैंडलाइन लेने वाले उपभोक्ता यदि ब्रॉडबैंड का कनेक्शन लेंगे तो उन्हें भी यह सुविधा दी जायेगी.
नये कनेक्शन देने के लिए होगा सर्वे
बीएसएनएल विभाग की माने तो जिन क्षेत्रों में अबतक केबुल नहीं बिछाया गया है उन क्षेत्रों में सर्वे कराया जायेगा. हालांकि एक्सचेंज कार्यालय से मात्र 3 किलोमीटर के दायरे में ही बीएसएनएल लैंडलाइन की सेवा प्रदान करने में सक्षम है. यदि इसके कार्यक्षेत्र में विस्तार होता है तो इसके लिए विभाग को लिखा जायेगा और सर्वे कराकर केबुल बिछाने के लिए इस्टीमेट तैयार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >