मिर्जापुर बरदह निवासी मो उवेद व उसकी पत्नी 17, 500 रुपये की हुई ठगी
मुंगेर : फेक कॉल पर मूर्ख ही नहीं बल्कि पढ़े-लिखे लोग भी बेवकूफ बन रहे हैं. फेक कॉल पर हर दिन बैंक उपभोक्ता लूटे जा रहे. जिस पर विराम लगाने में पुलिस प्रशासन फेल है. इतना ही नहीं लुटे उपभोक्ता का बैंक प्रशासन भी कोई मदद नहीं कर पा रहा है.
फेक कॉल पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी मो. उवेद व उसकी पत्नी 17, 500 रुपये गंवा बैठी. पैसा निकलने का जब मैसेज उसके मोबाइल पर पहुंचा तो वे एसबीआइ बरदह शाखा पहुंचे. जहां उन्हें पता चला कि बैंक अधिकारी बन फोन करने वाला ने उसे ठगी का शिकार बनाया है. बरदह गांव निवासी मो उवेद ने बताया कि गुरुवार की शाम उसके मोबाइल पर 7549348828 नंबर से फोन आया. फोन करने वाला ने कहा कि वह बैंक अधिकारी बोल रहा है. आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिया गया है.
चालू करना है इसलिए एटीएम पर लिखे कोड को बताये. मो उवेद ने अपने एटीएम का नंबर बता दिया. जिससे उसने 8500 रुपये उड़ा दिये. फिर फोन किया और मो उवेद की पत्नी के एटीएम कार्ड का नंबर लेकर 9000 रुपये की खरीदारी कर ली. खाता से पैसे निकलने का मैसेज भी उसके मोबाइल पर आता रहा. उसके खाता में जब राशि खत्म हो गया. तो ठग ने फोन कर कहा कि आप दो अन्य एटीएम रखने वालों का नंबर बताये. उसको गारेंटर के तौर पर रखा जायेगा. उसे जब कुछ शक हुआ तो शुक्रवार को वह एसबीआइ बरदह शाखा पहुंचा और मामले की जानकारी दी. मैनेजर ने उसे बताया कि आप ठगी के शिकार हो गये.
