भागलपुर, जमुई व मुंगेर को 50 नयी बसें

अक्तूबर में आ जायेगी 30+1 सीट वाली बस नयी बस टाटा की माॅको पोलो कंपनी की होगी वर्तमान में सात बस चल रही हैं प्रतिष्ठान की मुंगेर/ भागलपुर : भागलपुर, मुंगेर और जमुई प्रतिष्ठान को लगभग 10-15 साल बाद सरकार के पथ परिवहन विभाग की ओर से 50 माॅर्को पोलो कंपनी की नयी बस मिलेंगी. […]

अक्तूबर में आ जायेगी 30+1 सीट वाली बस

नयी बस टाटा की माॅको पोलो कंपनी की होगी
वर्तमान में सात बस चल रही हैं प्रतिष्ठान की
मुंगेर/ भागलपुर : भागलपुर, मुंगेर और जमुई प्रतिष्ठान को लगभग 10-15 साल बाद सरकार के पथ परिवहन विभाग की ओर से 50 माॅर्को पोलो कंपनी की नयी बस मिलेंगी. यह बस अक्तूबर में भागलपुर प्रमंडलीय प्रतिष्ठान में आ जायेगी. सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है. अभी इस प्रतिष्ठान से देवघर, पूर्णिया और कटिहार रूट में सात बस चल रही है. नयी बस आने से इस रूट पर बसों की संख्या में इजाफा होगी. नयी बस को लेकर पटना में बैठक हुई थी.
आने वाली बसों में सीटों की संख्या 30+1 की होगी. 50 बसों में 30 बस भागलपुर,10 जुमई और 10 मुंगेर प्रतिष्ठान को दी जायेगी. नयी बस आने से प्रतिष्ठान को काफी राहत मिलेगी. अभी जो बस सड़कों पर दौड़ रही हैं, वह काफी पुुरानी हैं.
नये रूट पर भी चलेंगी बसें
50 नयी बस आने के बाद भागलपुर, जमुई आैर मुंगेर प्रतिष्ठान नयी रूट पर भी बस चलायेगा. अभी भागलपुर प्रतिष्ठान से तीन जगहों पर बस चलायी जाती है. भागलपुर से तीनों रूट पर बसों की संख्या बढ़ायी जायेगी. अभी देवघर दो बस चल रही वहां और बस बढ़ायी जायेगी. नये रूट में सहरसा, किशनगंज, सहरसा के लिए भी बस चलाये जाने की संभावना बनेगी. बस आने के बाद प्रमंडलीय प्रबंधक तीनों प्रतिष्ठान के अधिकारियों के साथ बैठक में इसकी जानकारी देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >