हवेली खड़गपुर : खड़गपुर प्रखंड के कौड़िया स्थित महानय नदी घाट में स्नान करने के दौरान 15 वर्षीय बालिका की डूब कर मौत हो गयी. कौड़िया निवासी इन्द्रदेव पासवान की पुत्री रिसिका कुमारी भाई-बहन का त्योहार कर्मा-धर्मा का व्रत की थी और सहेलियों के साथ कौड़िया घाट महानय नदी में स्नान के लिए गई थी.
स्नान करते समय वह गहरे पानी में चली गयी और बालिका का कोई अता-पता नहीं चल पाया. सनद रहे कि शुक्रवार को अनुमण्डल के वनगामा पंचायत के धायपोखर गांव में धायपोखर निवासी सुकुल बिन्द की पुत्री लक्ष्मी कुमारी की पोखर में डूबने से मौत हो गई थी. साथ ही रतैठा पंचायत के रतनी गांव में भैंस का पूछ पकड़ कर नदी पार करने के प्रयास में महानय नदी में डूबने से 50 वर्षीय सुलेन्द्र यादव की मौत हो गयी थी.
