मुंगेर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसमें आपराधिक, दुर्घटना, विद्युत एवं वन से जुड़े 33 मामलों का निष्पादन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम पीसी चौधरी ने की. जबकि संचालन प्राधिकार के प्रभारी सचिव अपर जिला सत्र न्यायाधीश तृतीय विभाकर दूबे ने किया.
लोक अदालत में 33 मामले निबटे
मुंगेर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसमें आपराधिक, दुर्घटना, विद्युत एवं वन से जुड़े 33 मामलों का निष्पादन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम पीसी चौधरी ने की. जबकि संचालन प्राधिकार […]

मामलों की सुनवाई के लिए चार पीठ का गठन किया गया था. जिसके समक्ष आपराधिक वाद, मोटरयान दुर्घटना वाद, विद्युत एवं वन से जुड़े सुलहनीय 69 मामलों को लाया गया. जिसमें आपसी समझौते के आधार पर 33 वादों का निष्पादन किया गया. जबकि 71 हजार रुपया का समझौता किया गया. प्रथम पीठ में अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय विभाकर दूबे, अधिवक्ता एससी पाठक, द्वितीय पीठ में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सोने लाल रजक, अधिवक्ता विभेष कुमार शामिल थे.