यूपी चुनाव में नहीं चलेगा मुंगेरिया हथियार : आइजी

हथियार निर्माता व तस्करों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने का निर्देश मुंगेर : उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुंगेरिया हथियार वहां नहीं पहुंचेगी. इसके लिए पुलिस विभाग ने व्यापक रणनीति बनायी और मुंगेर के पुलिस अधीक्षक तथा रेल पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही अवैध हथियार निर्माण एवं तस्करी […]

हथियार निर्माता व तस्करों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने का निर्देश

मुंगेर : उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुंगेरिया हथियार वहां नहीं पहुंचेगी. इसके लिए पुलिस विभाग ने व्यापक रणनीति बनायी और मुंगेर के पुलिस अधीक्षक तथा रेल पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही अवैध हथियार निर्माण एवं तस्करी के मामलों का स्पीडी ट्रायल चलाकर इस कारोबार में लिप्त लोगों को सजा दिलायी जायेगी. वे बुधवार को मुंगेर पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में रेल मार्ग से मुंगेर लायी जा रही 100 से अधिक अर्धनिर्मित पिस्टल रेल पुलिस ने जब्त किया है. जिसे मुंगेर लाकर फिनिंसिंग टच दिया जाना था.
मुंगेर एसपी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने सभी थानों को अलर्ट कर दे कि वे अपने सूचना तंत्र को मजबूत बनाये. साथ ही पुलिस-पब्लिक समन्वय स्थापित कर हथियार निर्माण एवं तस्करी की जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई करें. किसी भी कीमत पर मुंगेर से हथियार यूपी नहीं पहुंचे इसके लिए रणनीति बना कर छापेमारी किया जाय. उन्होंने एसपी को निर्देश दिया कि हथियार निर्माण एवं तस्करी से जुड़े लोग जो भी गिरफ्तार किये गये हैं उसके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलवा कर उसे सजा दिलायी जाय.
दो पिस्टल के साथ धराया था यूपी का तस्कर
एसपी आशीष भारती के निर्देश पर सफियाबाद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान 6 सितंबर को एक हथियार तस्कर को 2 नाइन एमएम पिस्टल एवं 2 अतिरिक्त मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया था. जो उत्तर प्रदेश के जोनपुर जिला का सिकरारा थाना क्षेत्र के खपराहा गांव निवासी कुसोहर खान था. उसने कहा था कि उसी के गांव का सन्नी सरोज के कहने पर वह यहां से हथियार लेकर जा रहा था. क्योंकि यूपी में विधान सभा का चुनाव होने वाला है और उसे उसी दौरान बेचा जाना था.
एसपी आशीष भारती ने कहा कि पूरबसराय थाना क्षेत्र के मिन्नत नगर निवासी मो. पप्पू से वह हथियार खरीदा था. जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >