मुंगेर प्रमंडल के 46 पुलिस अधिकारी व लिपिकों का तबादला

मुंगेर : मुंगेर प्रमंडल के 46 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को उनके अभ्यावेदन, अनुशंसा, सेवानिवृति की निकटतम तिथि एवं प्रशासनिक स्तर पर तबादला किया गया है. इनमें 22 ऐसे पुलिसकर्मी हैं जिन्हें उनके अभ्यावेदन याचिका के आधार पर मनमाफिक जिला मिला है. जबकि 16 पुलिस पदाधिकारियों के अभ्यावेदन याचिका को राज्य पुलिस मुख्यालय ने अस्वीकृत […]

मुंगेर : मुंगेर प्रमंडल के 46 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को उनके अभ्यावेदन, अनुशंसा, सेवानिवृति की निकटतम तिथि एवं प्रशासनिक स्तर पर तबादला किया गया है. इनमें 22 ऐसे पुलिसकर्मी हैं जिन्हें उनके अभ्यावेदन याचिका के आधार पर मनमाफिक जिला मिला है. जबकि 16 पुलिस पदाधिकारियों के अभ्यावेदन याचिका को राज्य पुलिस मुख्यालय ने अस्वीकृत कर दिया है. पुलिस मुख्यालय के केंद्रीय स्थापना समिति ने बिहार विधान परिषद से प्राप्त तारांकित प्रश्न संख्या पीएस 08 के आलोक में मुंगेर प्रमंडल के 8 लिपिकीय संवर्ग के पुलिसकर्मी को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरण किया है. जिसमें मुंगेर जिले की एक महिला लिपिक भी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >