मकान ध्वस्त, बालिका घायल

मुंगेर : सफियाबाद ओपी क्षेत्र के हेरूदियारा निवासी स्व नागेश्वर मंडल का बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकान बुधवार को अचानक ध्वस्त हो गया़ जिसमें उनकी 15 वर्षीय पुत्री पुतूल कुमारी दबकर घायल हो गयी़ परिजनों ने घायल बालिका को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया़ जहां चिकित्सक ने प्रारंभिक चिकित्सा आरंभ कर बालिका को […]

मुंगेर : सफियाबाद ओपी क्षेत्र के हेरूदियारा निवासी स्व नागेश्वर मंडल का बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकान बुधवार को अचानक ध्वस्त हो गया़ जिसमें उनकी 15 वर्षीय पुत्री पुतूल कुमारी दबकर घायल हो गयी़ परिजनों ने घायल बालिका को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया़ जहां चिकित्सक ने प्रारंभिक चिकित्सा आरंभ कर बालिका को महिला सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है़ बालिका की हालत गंभीर बतायी जा रही है़

घायल पुतूल की मां प्रेमलता देवी ने बताया कि बाढ के दौरान उनके घर में कमर भर पानी भर गया था़
जिसके कारण दीवार फूल चुका था़ बुधवार की सुबह पुतूल घर के भीतर खाना बना रही थी, तभी घर का छप्पर अचानक गिर गया़ जिसमें दब कर पुतूल गंभीर रूप से घायल हो गयी़ उन्होंने बताया कि पुत्री के घायल होने के साथ-साथ अब उन्हें घर की चिंता सताने लगी है़ पहले तो पति गुजर गये, जिसके बाद किसी तरह छोटे से खपरे के मकान में अपनी बेटी के साथ गुजारा कर रही थी़ अब घर भी ध्वस्त हो चुका है, जिसके कारण अब खासे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >