बारिश ने लगायी रफ्तार पर ब्रेक

परेशानी. शहर की दर्जन भर सड़क व न्यायालय परिसर में भी जलजमाव सोमवार को मुंगेर व आसपास के क्षेत्रों में हुई मूसलधार बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी. वहीं कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. मुंगेर : सुबह तड़के 4 बजे से ही मुसलाधार बारिश प्रारंभ हुई जो दिन […]

परेशानी. शहर की दर्जन भर सड़क व न्यायालय परिसर में भी जलजमाव

सोमवार को मुंगेर व आसपास के क्षेत्रों में हुई मूसलधार बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी. वहीं कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी.
मुंगेर : सुबह तड़के 4 बजे से ही मुसलाधार बारिश प्रारंभ हुई जो दिन भर रुक-रुक कर होती रही. दोपहर बाद तेज बारिश से शहर की सड़कें जहां पानी से भर गया. मुंगेर व्यवहार न्यायालय, जिला उपभोक्ता फोरम परिसर एवं आयुक्त कार्यालय के सामने पानी भर गया. लगभग ढाई घंटे तक मुसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा और आवागमन पूरी तरह ठप रहा.
सड़क बनी तालाब: झमाझम हुई बारिश से शहर की कई सड़कें तालाब का रूप ले लिया़ लबालब पानी से भरी सड़कों ने पिछले दिनों बाढ़ से जलमग्न हुई सड़कों की याद ताजा कर दी.
बच्चे व युवा वर्ग जहां सड़कों पर जमे पानी में बारिश का लुत्फ उठाने में मशगूल थे, वहीं आम राहगीरों के लिए बारिश के पानी ने विकट समस्या उत्पन्न कर दी़ शहर के दलहट्टा, लाल दरवाजा, 2 व 3 नंबर गुमटी, शास्त्री चौक पथ, माधोपुर, बड़ी बाजार सहित कई इलाकों में सड़क पर पानी भर गया. पूरबसराय अंडरब्रीज में इतना पानी भर गया कि लगभग तीन घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही दूसरे मार्गों से करनी पड़ी़ बारिश के कारण सड़कों पर उत्पन्न बजबजाती कीचड़ से न सिर्फ शहर की सूरत पूरी तरह बिगड़ चुकी है, बल्कि आम राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल सा हो गया है़ मालूम हो कि अभी पर्व- त्योहारों का दिन चल रहा है़ ऐसे में पक्की सड़कों पर कीचड़ की स्थिति उत्पन्न होना नगर निगम द्वारा कराये जाने वाले साफ- सफाई की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं. शहर के टैक्सी सटैंड से पटेल चौक होते हुए सदर अस्पताल, टाउन उच्च विद्यालय से अंबे चौक, डीजे कॉलेज से पांच नंबर गुमटी, लाल दरबाजा रोड तथा पूरबसराय अंडरब्रीज पर जमे कीचड़ राहगीरों के लिए परेशानियों का सबब बन गया है़
नालों की नहीं हो रही सफाई
शहर में आयी बाढ़ के कारण दर्जनों नाले पूरी तरह कचड़ों व मिट्टियों से भर चुकी है़ं अब बारिश होने पर पानी नालों में जाने के बजाय सड़कों पर ही फैलने लगी है़ संक्रामक बीमारी फैलने की अाशंका बढ़ गयी है. मालूम हो कि शहर के कई स्थानों पर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा गणेश पूजा का आयोजन किया गया है़ ऐसे में शहर के विभिन्न सड़कों पर कीचड़ की स्थिति बने रहने तथा नाले जाम रहने से श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >