रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रेलकर्मी व शिक्षक से मांगा था दो लाख जमालपुर बम कांड में तीनों अपराधी हैं शामिल मुंगेर : रेलकर्मी, शिक्षक व व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने पाटम गांव में छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया. जिसने जमालपुर बम कांड सहित अन्य कई घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. तीनों गिरफ्तार […]

रेलकर्मी व शिक्षक से मांगा था दो लाख

जमालपुर बम कांड में तीनों अपराधी हैं शामिल
मुंगेर : रेलकर्मी, शिक्षक व व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने पाटम गांव में छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया. जिसने जमालपुर बम कांड सहित अन्य कई घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. तीनों गिरफ्तार अपराधियों से जमालपुर थाना में गहन पूछताछ की जा रही है.
प्राप्त समाचार के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक रेलकर्मी प्रतिदिन रामनगर थाना होते हुए रोजाना जमालपुर रेल कारखाना आता-जाता है. जिससे अपराधियों ने दो लाख रुपये के रंगदारी की मांग की थी. इस मामले में रेलकर्मी ने नयारामनगर थाना में लिखित शिकायत की. नयारामनगर थाना पुलिस ने पाटम गांव में छापेमारी कर विशाल कुमार, रोहित व सुमित को गिरफ्तार किया.
जब उससे पुलिसिया पूछताछ हुई तो उसने जमालपुर के कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. तीनों अपराधियों को पुलिस ने जमालपुर थाना को सौंप दिया गया. पुलिस सूत्रों की अगर माने तो दौलतपुर में एक शिक्षक से अपराधियों ने 5 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी. नहीं देने पर अपराधियों ने चार-पांच दिन पहले बमबाजी की. लेकिन अपराधी ने भूल बस दूसरे के ही घर पर बमबाजी की. अपराधियों से जमालपुर थाना में गहन पुछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >