डीएम से मांगा खर्च का ब्योरा . नगर निगम चुनाव को ले प्रारंभ हुई तैयारी
राज्य निर्वाचन आयोग ने मुंगेर में नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है. इस बाबत नगर विकास विभाग ने जिलाधिकारी से संभावित चुनावी खर्च का ब्योरा मांगा है.
मुंगेर : अगले वर्ष अप्रैल-मई में मुंगेर नगर निगम सहित जिले के नगर परिषद जमालपुर एवं नगर पंचायत हवेली खड़गपुर का चुनाव होगा. इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ कर दी है. निर्वाचन आयोग के पत्र के आलोक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने मुंगेर के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) से नगरपालिका आम निर्वाचन 2017 में होने वाले संभावित चुनावी खर्च का विस्तृत ब्योरा मांगा है.
प्रधान सचिव ने कहा है कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2017 अप्रैल व मई माह में संभावित है. जिसे देखते हुए जिले के नगर निकायों के चुनाव में होने वाले संभावित व्यय का आकलन कर लिया जाय. साथ ही निर्वाचन की प्रारंभिक तैयारियों के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 में भी व्यय होने वाली राशि का आकलन करें. उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के निर्वाचन व्यय के मद में अलग-अलग राशि की अधियाचना उपलब्ध कराया जाय. ताकि चालू वित्तीय वर्ष के लिए द्वितीय अनुपूरक से तथा अगले वित्तीय वर्ष के लिए गैर योजना बजट प्रस्ताव में राशि का प्रावधान किया जा सके.
तीन नगर निकायों में होना है चुनाव
नगर निगम, मुंगेर (वार्ड 45)
नगर परिषद, जमालपुर (वार्ड 36)
नपं, हवेली खड़गपुर (वार्ड 18)
विभिन्न मदों में होने वाले खर्च
इवीएम पावर पैक
स्ट्रिप सील
ग्रीन पेपर सील
सीक्रेट सील
मेटल सील (पी)
मेटल सील (आर)
प्लास्टिक वोटिंग स्टिक
मतदाता पंजी
स्पेशल टैग
नगर निगम, मुंगेर (वार्ड 45)
नगर परिषद, जमालपुर (वार्ड 36)
नपं, हवेली खड़गपुर (वार्ड 18)
विभिन्न मदों में होने वाले खर्च
इवीएम पावर पैक
स्ट्रिप सील
ग्रीन पेपर सील
सीक्रेट सील
मेटल सील (पी)
मेटल सील (आर)
प्लास्टिक वोटिंग स्टिक
मतदाता पंजी
स्पेशल टैग
ऐड्रेस टैग (सीयू)
ऐड्रेस टैग (बीयू)
अमिट स्याही
पीठासीन पदाधिकारियों के लिए मार्गदर्शिका
मतगणना अनुदेश पुस्तिका
विज्ञापन
यात्रा व्यय
मुकदमा व्यय
इवीएम की जांच, तकनीकी सहायत एवं प्रशिक्षण
कंप्यूटराइजेशन कार्य
कार्यालय व्यय
