कागजों पर स्वास्थ्य समिति द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 10 एंबुलेंस की है व्यवस्था
मुंगेर : कागजों पर स्वास्थ्य समिति द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 10 एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी है़ किंतु सदर प्रखंड के लिए एक भी एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं दी गयी है़ जबकि सबसे अधिक सदर प्रखंड में ही कुल 18 राहत शिविर बनाये गये हैं. सभी प्रखंडों से अधिक सदर प्रखंड के लोग ही बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.
हाल यह है कि जरूरत पड़ने पर सदर अस्पताल से एम्बुलेंस मंगवानी पड़ती है़ यदि एम्बुलेंस आउट ऑफ स्टेशन रहा तो खासे मुसीबतों का सामना करना पड़ जाता है़ वहीं बरियारपुर में 2, जमालपुर में 2, धरहरा में 2, हवेली खड़गपुर में 2 तथा सदर अस्पताल में 2 एम्बुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध है़
