मुंगेर : जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह एवं अपर समाहर्ता डॉ ईश्वर चंद्र शर्मा गुरुवार को मुंगेर शहरी क्षेत्र के राहत केंद्रों का मुआयना किया और प्रशासनिक स्तर पर केंद्र में उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की. जिलाधिकारी नंदकुमार उच्च विद्यालय के राहत केंद्र पर गये. जहां आसपास के पांच विद्यालयों में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों के भोजन की व्यवस्था की गयी है. प्रभावित लोगों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि नंदकुमार उच्च विद्यालय के मैदान में एक बड़ा टेंट लगाया जाय. क्योंकि जितने लोग यहां रह रहे उनके लिए विद्यालय के कमरे कम पड़ रहे हैं. जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को राहत कैंपों में अस्थायी शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं.
जिलाधिकारी ने राहत केंद्रों का किया मुआयना
मुंगेर : जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह एवं अपर समाहर्ता डॉ ईश्वर चंद्र शर्मा गुरुवार को मुंगेर शहरी क्षेत्र के राहत केंद्रों का मुआयना किया और प्रशासनिक स्तर पर केंद्र में उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की. जिलाधिकारी नंदकुमार उच्च विद्यालय के राहत केंद्र पर गये. जहां आसपास के पांच विद्यालयों में […]

एसडीआरएफ ने कुतलुपुर में पहुंचायी एक हजार खाद्य पैकेट
एसडीआरएफ की टीम गुरुवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर बाढ़ से घिरे मुंगेर सदर प्रखंड के कुतलुपुर गांव में रह रहे लोगों के बीच एक हजार खाद्य पैकेट पहुंचाये. गंगा की उफनती धारा में स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय एसडीआरएफ टीम के साथ खाद्य पैकेट लेकर कुतलुपुर गांव गये और बाढ़ में फंसे लोगों के बीच चुरा-गुड़,
मोमबत्ती व सलाई का वितरण किये. राहत केंद्रों पर दूध की व्यवस्था बच्चों के लिए उपलब्ध करायी गयी है. विधायक विजय कुमार विजय कासिम बाजार मध्य विद्यालय राहत केंद्र पर बच्चों व धातृ महिलाओं के बीच दूध बांटे. मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद सुनील राय मौजूद थे.