भोजन-पानी के लिए रोड जाम

मुंगेर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 एवं 3 लाल दरवाजा के बाढ़ पीड़ितों ने राहत कैंप में भोजन नहीं मिलने के विरोध में सोमवार को नगर निगम के समीप सड़क जाम कर दिया. जिसके कारण शहर में आवागमन प्रभावित हो गया. वार्ड संख्या 2 के पार्षद उषा देवी, लक्ष्मी मीरा शर्मा, श्याम […]

मुंगेर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 एवं 3 लाल दरवाजा के बाढ़ पीड़ितों ने राहत कैंप में भोजन नहीं मिलने के विरोध में सोमवार को नगर निगम के समीप सड़क जाम कर दिया. जिसके कारण शहर में आवागमन प्रभावित हो गया. वार्ड संख्या 2 के पार्षद उषा देवी, लक्ष्मी मीरा शर्मा, श्याम प्रकाश साह, प्रमोद कुमार, विक्की कुमार, अर्जुन पासवान सहित दर्जनों बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि अंचलाधिकारी भुनेश्वर यादव द्वारा उन लोगों को मॉडल उच्च विद्यालय के राहत शिविर में ठहराया गया है.

सोमवार की सुबह से ही वहां हम बाढ़ पीड़ित शिविर में पहुंच गये.
लेकिन दोपहर बाद तक उन लोगों को न तो भोजन उपलब्घ कराया गया और न ही पानी दिया गया. भूख व प्यास के कारण बच्चे परेशान हो गये. जिसके बाद उनलोगों ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी से बात की. जिस पर एसडीओ ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराया जायेगा.
किंतु पानी व बिजली की व्यवस्था नगर निगम द्वारा कराया जाना है. बावजूद शिविर में न तो भोजन पहुंचा और न ही पानी. जिसके कारण बाढ़ पीड़ितों ने नगर निगम कार्यालय के समीप सड़क जाम कर दिया. वे लोग अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे.
सड़कों पर बह रहा पानी दर्जनों गांव बन गये टापू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >