बाढ़ के पानी में डूबा उदयपुर गांव.

मुंगेर : विनाशकारी बाढ़ लगातार गांव के गांव को लीलते जा रही है़ लोग जब तक अपने घरों से बाहर निकलने की तैयारी करते हैं कि तब तक बाढ़ का पानी उसे चारों ओर से घेर लेती है़ पहले तो दियारा क्षेत्र के कुतलुपुर, जाफरनगर व टीकारामपुर पंचायत के दर्जनों गांव बाढ़ से तबाह हो […]

मुंगेर : विनाशकारी बाढ़ लगातार गांव के गांव को लीलते जा रही है़ लोग जब तक अपने घरों से बाहर निकलने की तैयारी करते हैं कि तब तक बाढ़ का पानी उसे चारों ओर से घेर लेती है़ पहले तो दियारा क्षेत्र के कुतलुपुर, जाफरनगर व टीकारामपुर पंचायत के दर्जनों गांव बाढ़ से तबाह हो गये़ अब तारापुर दियारा, मय, नौवागढ़ी उत्तरी, महुली, मिर्जापुर बरदह, जानकीनगर नौवागढ़ी दक्षिणी, शंकरपुर तथा कटरिया पंचायत के भी सैकड़ों परिवार के आशियाने बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं. लोग अपना जान बचाने के लिए घर छोड़ कर सुरक्षित स्थान के तलाश में भटकने को विवश हैं.

दर्जनों गांव से सड़क संपर्क हुआ भंग . बाढ़ के विकराल रूप ने सड़कों को भी नहीं छोड़ा है़ हाल यह है कि सड़कों के ऊपर से बह रहे बाढ़ के पानी ने दर्जनों गांव का संपर्क भंग कर दिया है़ बाढ़ में फंसे लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. लोगों को कहीं भी आने- जाने के लिए नाव व डेंगी का सहारा लेना पड़ रहा है़ बाढ़ के ऊफान ने कई गांव को टापू में तब्दील कर दिया है़
जिसमें सीताकुंड डीह, चड़ौन, रामगढ़, कामास्थान, मनियारचक, खरबा, महेशपुर, रहिया, दिवानी टोला सहित अन्य गांव शामिल हैं. बरदह से सीताकुंड डीह, सीताकुंड से रामदिरी, नौवागढ़ी से चड़ौन, चड़ौन से रामगढ़ व मनियारचक जाने वाली सड़कों पर बाढ़ का पानी काफी तेज रफ्तार से बह रही है़ इन पथों से वाहनों के की आवाजाही तो दूर लोगों को पैदल चलना भी बंद हो गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >