पड़ोसी ने की मेरे पति की हत्या

प्रो की पत्नी ने लगाया पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम एक पंचायत प्रतिनिधि पर लगाया हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप मुंगेर : सफियावाद थाना क्षेत्र के पड़हम में हुए प्रो विजय शर्मा की हत्या के बाद गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है. परिजनों […]

प्रो की पत्नी ने लगाया पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप

हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने किया
सड़क जाम
एक पंचायत प्रतिनिधि पर लगाया हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप
मुंगेर : सफियावाद थाना क्षेत्र के पड़हम में हुए प्रो विजय शर्मा की हत्या के बाद गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है. परिजनों ने अपने ही पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है और कहा कि इन हत्यारों को एक पंचायत प्रतिनिधि का भी संरक्षण प्राप्त है. इधर पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.
बताया जाता है कि प्रो विजय शर्मा पड़हम चौक पर ताश खेल रहा था. तभी एक युवक आया और उनके सिर में गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. प्रो विजय शर्मा की पत्नी नीलू शर्मा और लक्ष्मी देवी ने अपने ही पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है. उसने बताया कि उसके पति प्रत्येक दिन की तरह चाय दुकान पर गया था. उसी समय वंशी शर्मा स्काॅर्पियो वाहन से वहां पहुंचा और गोली मार कर हत्या कर दी. जबकि प्रध्यापक की बेटी अनुप्रिया कुमारी ने कहा कि उसके पिता का पड़ोसी कृष्णानंद शर्मा, वंशी शर्मा, मुरली शर्मा से जमीन विवाद था.
जाम में फंसे रहे सांसद
हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने पड़हम चौक पर ही एनएच 80 को जाम कर दिया. जाम लगभग दो घंटे तक रहा. जिसके कारण सैकड़ों वाहन जाम में फंस गये. जाम में महराजगंज के सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल भी घंटों फंसे रहे. जाम के कारण कांवरियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
हत्यारों की गिरफ्तारी की कर रहे थे मांग
हत्या के बाद ग्रामीण आक्रोशित थे. मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ ही इसमें भूमिका निभा रहे पंचायत प्रतिनिधि के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की.
रो-रो कर था बुरा हाल
प्रो विजय शर्मा ने दो शादी की थी. घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी नीलू शर्मा, लक्ष्मी देवी, बेटी अनुप्रिया कुमारी घटनास्थल पर पहुंची. सभी शव से लिपट कर रोने लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >