लॉटरी टिकट व 12 हजार रुपये के साथ दो गिरफ्तार

पूरबसराय ब्रह्मस्थान के पास से पकड़े गये कारोबारी मुंगेर : शहर के पूबरसराय ब्रह्मस्थान के समीप पुलिस ने छापेमारी कर एक लॉटरी कारोबारी के साथ ही एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जिसके पास से 12,000 रुपया एवं भारी मात्रा में लॉटरी का टिकट बरामद किया गया. प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना […]

पूरबसराय ब्रह्मस्थान के पास से पकड़े गये कारोबारी
मुंगेर : शहर के पूबरसराय ब्रह्मस्थान के समीप पुलिस ने छापेमारी कर एक लॉटरी कारोबारी के साथ ही एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जिसके पास से 12,000 रुपया एवं भारी मात्रा में लॉटरी का टिकट बरामद किया गया.
प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की पूबरसराय ब्रह्मस्थान के समीप बड़े पैमाने पर लॉटरी का खेल हो रहा है. पूरबसराय ओपी प्रभारी विश्वबंधु के नेतृत्व में ब्रह्मस्थान के समीप छापेमारी कर नयागांव निवासी मो. नियाज उद्दीन एवं पश्चिमबंगाल के मुर्शिदाबाद जिला निवासी मो फिजूल को गिरफ्तार किया गया.
उसके पास से कई बंडल लॉटरी के टिकट एवं 12,000 रुपये नकद बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि मो. नियाजउद्दीन घूम-घूम कर लॉटरी का कारोबार करता है. जबकि बिहार में लॉटरी टिकट बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी है. विदित हो कि पिछले दिनों भी कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक एवं कासिम बाजार थाना क्षेत्र कौड़ा मैदान में विशेष टीम ने छापेमारी कर लाटरी के कारोबार में चार लोगों को गिरफ्तार किया था. भारी मात्रा में प्रतिबंधित लॉटरी के टिकट व रुपये बरामद किये गये थे.
लेकिन इसके बाद लॉटरी खेल के खिलाफ छापेमारी बंद हो गयी. जिसके कारण मुंगेर शहर के विभिन्न हिस्सों में लॉटरी का खेल परवान पर होने लगा. इधर पूरबसराय ओपी पुलिस ने छापेमारी कर लॉटरी खेल में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया. जिसके बाद लॉटरी के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >