स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाई अलर्ट

लखीसराय में नक्सलियों द्वारा की गयी कार्रवाई के बाद मुंगेर पुलिस ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया. मुंगेर : एसपी आशीष भारती ने सभी डीएसपी एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी तरह से चौकस रहे और किसी प्रकार की बड़े ऑपरेशन पर जाने से पहले उसकी पूरी […]

लखीसराय में नक्सलियों द्वारा की गयी कार्रवाई के बाद मुंगेर पुलिस ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया.

मुंगेर : एसपी आशीष भारती ने सभी डीएसपी एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी तरह से चौकस रहे और किसी प्रकार की बड़े ऑपरेशन पर जाने से पहले उसकी पूरी सूचना उपलब्ध कराये. जब अनुमति दी जायेगी तभी ऑपरेशन शुरू किया जाय. एसपी ने बताया कि अभी से ही मुख्य कार्यक्रम स्थल पोलो मैदान की सुरक्षा में जवानों को लगा दिया गया है. जबकि स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले ही पोलो मैदान को आम लोगों के लिए बंद कर दिया जायेगा.
कार्यक्रम के पहले हैंड मेंटल डिटेक्टर से मैदान की जांच करायी जायेगी. जबकि डॉग स्कायड की मदद से पुरे मैदान की जांच करायी जायेगी. कार्यक्रम वाले दिन हैंड मेटल डिटेक्टर एवं डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाया जायेगा. इसी से होकर लोगों को मैदान में प्रवेश कराया जायेगा. कार्यक्रम वाले दिन किला क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये है. साथ ही कार्यक्रम स्थल को थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है. साथ ही शहर में सुरक्षा के मद्देनजर चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल को तैनात किया जायेगा. जबकि लगातार गश्ती की जायेगी.
नक्सली थानेदारों को विशेष हिदायत
लखीसराय में हुए नक्सली हमले के बाद मुंगेर में नक्सली हमले की आशंका को देखते हुए नक्सल प्रभावित धरहरा, लड़ैयाटांड, खड़गपुर, गंगटा, शामपुर थाना पुलिस को सतर्क कर दिया गया है. धरहरा एवं खड़गपुर के कई क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस पर नक्लसियों ने पूर्व में भी काला झंडा फहरा कर अपना विरोध प्रदर्शन किया था. जिसको लेकर एसपी आशीष भारती ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थानेदारों को विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश दिया
और हिदायत दिया कि बिना अनुमति के किसी प्रकार का बड़ा अभियान पर नहीं किया जाये. उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल, एसटीएफ जवानों से एरिया डोमिनेशन का कार्य कराया जा रहा है. जबकि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. ताकि स्वतंत्रता दिवस पर किसी प्रकार का व्यावधान उत्पन्न नहीं हो सके.
आतंकी संगठन का मुंगेर से रहा है लगाव
मुंगेर का आतंकी कनेक्शन रहा है. मालेगांव बम विस्फोट कांड में एक युवक की शिनाख्त की गयी थी. जो लल्लू पोखर का रहने वाला था. हालांकि उसका पूरा परिवार वर्षो पूर्व ही मुंगेर छोड़ चुका है. एनआइए की टीम भी मुंगेर पहुंच कर जांच की थी. हिजबुल मुजाहिद के आतंकी मो. सथाव को लेकर एनआइए की टीम मुंगेर पहुंची थी. उस समय कहा गया था कि सथाव यहां कश्मीरी चादर फेरी करने के नाम पर मुंगेर में छिपा हुआ था. देश के कई उग्रवादी कनेक्श भी मुंगेर में होने के पुख्ता सबूत रहा है.
शहर के होटलों की होगी चेकिंग
मुंगेर में विदेशियों का आना-जाना लगा रहता है. जिस पर पुलिस नजर रख रही है. एसपी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर शहर के होटलों में सघन जांच करायी जायेगी. 15 अगस्त के पहले शहर के होटलों में ठहरे लोगों की जांच की जायेगी. रजिस्टर भी चेक किया जायेगा. होटल में ठहरने वालों का रिकार्ड सही नहीं होने पर होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान होटल में आने वालों लोगों के सभी जरूरी कागजात को जांच की जाएगी और संतुष्ट होने के बाद ही उन्हें ठहरने दिया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >