मुंगेर : मुंगेर मुख्यालय स्थित नगर भवन में मंगलवार को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2016 का आयोजन किया गया है. जिसमें जिले के लगभग 400 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रभात खबर की ओर से सम्मानित किया जायेगा. इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के दशम व बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं शामिल हैं. प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम पूर्वाह्न 10:30 बजे होगा. जिसका उद्घाटन मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त नवीन चंद्र झा,
पुलिस उपमहानिरीक्षक वरुण कुमार सिन्हा, जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, मेयर कुमकुम देवी एवं नगर आयुक्त एसके पाठक करेंगे. मौके पर शहर के प्रबुद्ध लोग, शिक्षाविद्, प्राध्यापक मौजूद रहेंगे. समारोह को सफल बनाने के लिए प्रसिद्ध समाजसेवी निरंजन शर्मा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सौरभ निधि, जिला मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष देवेश सिंह, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, लामार्ट हाई स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल खड़गपुर, परिवार एचपी गैस इंटरप्राइजेज एवं स्वयंसेवी संगठन पनाह आश्रम ने सहयोग किया है.
