सेरेब्रल मलेरिया से किशोरी की मौत

रोग. एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से बीमार खाजेचक मे सेरेब्रल मलेरिया से किशोरी की मौत से ग्रामीणों में दहशत है. हालांकि डॉक्टरों की टीम गांव पहुंच गयी है. हवेली खड़गपुर : खड़गपुर प्रखंड के खाजेचक गांव में सोमवार को सेरेब्रल मलेरिया से 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गयी. जबकि उसी […]

रोग. एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से बीमार

खाजेचक मे सेरेब्रल मलेरिया से किशोरी की मौत से ग्रामीणों में दहशत है. हालांकि डॉक्टरों की टीम गांव पहुंच गयी है.
हवेली खड़गपुर : खड़गपुर प्रखंड के खाजेचक गांव में सोमवार को सेरेब्रल मलेरिया से 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गयी. जबकि उसी परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से बीमार हैं. सभी का इलाज जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर में किया जा रहा है. मुरादे पंचायत के खाजेचक सहित विभिन्न गांवों में सेरेब्रल मलेरिया फैलने की खबर पर मेडिकल की टीम गांव पहुंच कर पीड़ितों की जांच और इलाज शुरू कर दिया है.
ग्रामीण ओम प्रकाश चोटाला ने बताया कि एक ही परिवार के पांच लोग विपिन यादव 35 वर्ष, उसकी पत्नी ज्योति देवी और तीन बच्चे प्रिया कुमारी 14 वर्ष, अमिता कुमारी 10 वर्ष व हर्ष 04 वर्ष बीमार है. जिसमें प्रिया कुमारी की मौत हो गयी. सभी पीड़ितों को इलाज के लिए मुंगेर ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया. मुरादे पंचायत के खाजेचक सहित विभिन्न गांवों में सेरेब्रल मलेरिया फैलने की खबर पर मेडिकल की टीम गांव पहुंच कर पीड़ितों की जांच की. प्रभारी
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लाल बहादुर गुप्ता ने बताया कि मेडिकल टीम में एलटी राजेश कुमार सिंह, आशा नीला देवी, नसरीन रहमान है, घर घर जाकर ज्वर से पीड़ितों की जांच और इलाज शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >